- लिंक मिळवा
- X
- ईमेल
- अन्य अॅप्स
सरहद पर अपनी जान हथेली पर लेकर चलता हैं,
आंखों मे हर वक्त जिसके धरती माँ की हिफाजत का खयाल रहता हैं .
घर परिवार तो मानो उनके होते ही नही हैं,
अपने वतन की मिट्टी ही उनकी माँ होती हैं ,
देश की हर बेटी उनकी बहन,
हर बेटा उनका भाई होता हैं .
खुद को इतना मजबूत बनाते है वोह,
कि दुश्मन उन्हें देखकर डर जाए.
कितने भी मुश्किल हालात हो यह जीना सीखते हैं,
उनके फौलादी शरीर में,
देशप्रेम से भरा हुआ दुनिया का सबसे अनमोल दिल छुपा होता हैं!
देश के मिट्टी की खुशबू ही उनकी आंखों में आँसू लाते है,
वरना हर वक्त उनकी नजरें शत्रु पर चौकन्नी होती हैं .
मर मिटेंगे पर अपने देश को कुछ नहीं होने देंगे,
हर वक्त यही सपना उनकी हर एक साँस में होता हैं .
रग रग मे उनके वीरता दौडती हैं,
उनकी साँस आम नहीं बल्कि जुनून भरी होती हैं .
यह तो दुनिया के सबसे अनोखे शख्स होते हैं !
अपने माथे पर आजादी का तिरंगा और मौत का कफन साथ लेकर लड़ते हैं,
अलग अलग घर से होकर भी सरहद पर वे सब
दूरीया तोड़ देते हैं!
उन सब दिलों मे आजादी का ही जश्न होता हैं!
अपने साथियों के साथ यह जो भाईचारा निभाते हैं,
अपने शहीद भाई का बदला दुश्मन से के लेते हैं!
कभी कभी लगता हैं,
हम आम इन्सान और इनमें क्या फर्क होता हैं यार?
खुन तो लाल ही होता हैं उनका -हमारा!
फिर भी देशभक्ति और देश के लिए समर्पण इनकी तो यह मिसाल होते हैं,
शायद यही बात इन्हें सबसे खास बनाती हैं!
इनका चेहरा सामने आते ही हर एक इन्सान जो इनका कर्जदार हैं,
वह भी जोश से भर जाता हैं,
अपने शहीद बेटे की तिरंगे मे लिपटी लाश देखकर उसकी बूढ़ी माँ और जवान लड़का बेहद फक्र के साथ सलाम करते है,
वह इस दुनिया का सबसे मौल्यवान पल होगा शायद!
एक नौजवान सरहद पर अपनी जिंदगी को कुर्बान करता हैं,
यह सोचकर हम सब की जिंदगी कितनी जरूरी हैं
यह बार बार सोचने को मन करता हैं,
इसिलिए तो,
हर एक दिल इनसे बेहद प्यार और इनपर नाज करता है ,और करता रहेगा❤.
नही हैं उनके जैसा कोइ,
वे तो जुनून भरे ,हर रग रग में आजादी लहरानेवाले,
दिल मे देश प्रेम की आग को जलाए रखनेवाले ,
सूरमां है सूरमां!
यह जवान हैं देश के.............
निडर दिल हैं देश के....
अलग है अपने आप मे ही,
जिनका जोश और होश कोई तोड नही सकता!
हां भाई ,यह हमारे देश जवान है ,देश की शान और अभिमान हैं,
जिनका जोश हर पल High हैं और High ही रहेगा❤💖.
-हम सब के जान की ,हिफाजत करनेवाले उन सभी महान भारत माँ के सच्चे सिपाहीयो को ,
जो अपना सब कुछ अपने देश के लिए समर्पित करते हैं, कर रहे हैं .salute to them.
-कुणाल विजय ठाकरे.

टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा