- लिंक मिळवा
- X
- ईमेल
- अन्य अॅप्स
जिंदगी इम्तेहान लेती हैं. ......
जिंदगी जब इम्तेहान लेती हैं ...
जी सच मे बहुत कुछ सिखा जाती हैं ........!
कभी कोरोना जैसी महामारी कहीसे आ जाती हैं,
अनजाने मे जीना हराम कर जाती हैं,
जिंदा होने का महत्व समझा जाती हैं,
डाॅक्टर,नर्स,और पुलिस मे छिपा भगवान दिखाती हैं ,
कभी घर मे ,कैद कर देती हैं लंबे समय के लिए,
कभी अकेलेपन से तकलीफ होती हैं,
कभी अपनों कि ही जिल्लतो का शिकार बनाती हैं,
कही मन का संयम बढ़ाती है,
कही सडको पर लोग चलते हैं ....बेबस..से
घरवापसी के लिए ..तब किसी की इन्सानियत दिल को महसूस करा जाती है,
कभी अपने ही अंदर के गुण बाहर लाती हैं ,
तो कभी मुश्किलों मे भी डटकर खड़ा होना सिखाती हैं ....
कभी वक्त को भी ठहरा देती है....
कही ,चुनौतियो की बौछार करती है,
कभी हर चीज को अपना दायरा बता जाती हैं,
तो कभी दिल को जिम्मेदार बनाती हैं,
इम्तेहानही सही इन्सान को जीना तो सिखा जाती हैं !
-@कुणाल विजय ठाकरे.
- लिंक मिळवा
- X
- ईमेल
- अन्य अॅप्स

टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा